ओडिशा सरकार ने डीजीपी वाईबी खुरानिया की सेवानिवृत्ति को दी मंजूरी

  • Jul 24, 2026
Khabar East:Odisha-Govt-Allows-Retirement-Of-DGP-YB-Khurania-Meeting-For-New-DGP-On-Aug-7
भुवनेश्वर,24 अप्रैलः

 ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया 16 अगस्त 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार के गृह विभाग ने उनकी सेवानिवृत्ति को औपचारिक मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वाईबी खुरानिया को उनकी सेवा अवधि पूरी होने पर 16 अगस्त 2026 की अपराह्न से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने की अनुमति दी गई है।

 अधिसूचना में कहा गया है कि आईपीएस (1990 बैच) के अधिकारी एवं ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया को उनकी सेवा अवधि पूर्ण होने पर 16.08.2026 (अपराह्न) से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने की अनुमति प्रदान की जाती है।

वाईबी खुरानिया 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में ओडिशा के डीजीपी का पदभार संभाला था।

खुरानिया के अगले महीने पद छोड़ने के साथ ही नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नए पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए सात अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

 इससे पहले, राज्य सरकार ने मई 2026 में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत यूपीएससी की चयन समिति वरिष्ठता के आधार पर इनमें से तीन अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगी, जिसके बाद सरकार अंतिम रूप से नए डीजीपी की नियुक्ति करेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: