भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन यानी रविवार को रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो चौक एवं मांडू के छतरपुर में भव्य,आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ जिला के गोला एवं चितरपुर और बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष एवं गर्मजोशी से किए गए अभिनंदन ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और उत्साह को प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।