बिहार के 10 शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक

  • Nov 20, 2026
Khabar East:Pollution-levels-in-10-cities-of-Bihar-are-at-a-dangerous-level
पटना,20 नवंबरः

बिहार में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। राज्य के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से लेकर खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। प्रदूषण के आंकड़े बता रहे हैं कि अब सिर्फ राजधानी पटना ही नहीं, बल्कि उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक जहरीली हवा का असर दिखाई दे रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति मुजफ्फरपुर की है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 441 दर्ज किया गया है। वहीं बेगूसराय में भी AQI 412 तक पहुंच गया है। बिहार के दस प्रमुख शहरों के प्रदूषण आंकड़ों पर नजर डालें तो मुजफ्फरपुर 441 एक्यूआई के साथ सबसे ऊपर है। यहां हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है। इसके बाद बेगूसराय का नंबर है, जहां एक्यूआई 412 दर्ज किया गया है। इन दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है। इस तरह की हवा में लंबे समय तक सांस लेना स्वस्थ लोगों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, जबकि पहले से सांस और हृदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

 प्रदूषण का असर बिहार के दूसरे शहरों में भी साफ दिखाई दे रहा है। बक्सर में एक्यूआई 342 और दरभंगा में 338 दर्ज किया गया है। दोनों शहर खतरनाक श्रेणी में शामिल हैं। इसका मतलब है कि प्रदूषण अब कुछ चुनिंदा बड़े शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रह गया है। अलग-अलग जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब होना आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: