बिहार विधानसभा में आज सम्राट सरकार की अग्निपरीक्षा

  • Apr 24, 2026
Khabar East:Samrats-Government-Faces-Trial-by-Fire-in-the-Bihar-Legislative-Assembly-Today
पटना,24 अप्रैलः

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे। एनडीए के पास 201 से अधिक विधायकों का समर्थन होने के कारण बहुमत साबित करना महज औपचारिकता माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ विधानसभा पहुंचे, जहां एनडीए विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

 भाजपा विधायकों ने नारेबाजी कर उत्साह दिखाया, जबकि सम्राट चौधरी ने जीत का चिह्न बनाते हुए कहा कि हमलोग आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश होने के बाद वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने वाली है।

  बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का सबसे पहले संबोधन होगा फिर सम्राट चौधरी अपनी सरकार के विश्वास मत को लेकर सदन में प्रस्ताव करेंगे क्योंकि एनडीए के पास 201 विधायकों का प्रचंड बहुमत है। जबकि विपक्ष में केवल 41 विधायक ही हैं। इसलिए विश्वास मत हासिल करने में कहीं कोई परेशानी होने वाली नहीं है। विश्वास मत प्राप्त करने के बाद सम्राट चौधरी, सरकार की क्या प्राथमिकता होगी संबोधन के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा सभी दलों के सदस्यों को भी बोलने का विधानसभा अध्यक्ष के तरफ से मौका दिया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: