पुरी बीच पर आठ फीट ऊंची सैंड आर्ट के जरिए पीएम मोदी का स्वागत

  • Oct 25, 2026
Khabar East:Sudarsan-Pattnaik-Welcomes-PM-Modi-With-8-Ft-Sand-Art-At-Puri-Beach
भुवनेश्वर,25 अक्टूबरः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को ओडिशा दौरे से पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर आठ फीट ऊंची रेत की कलाकृति बनाई है।

इस कलाकृति में ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और भारत की डिजिटल प्रगति को एक साथ दर्शाया गया है। यह भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर तैयार की गई है।

इसमें कोणार्क चक्र के साथ आरबीआई के डेटा सेंटर की प्रतिकृति भी बनाई गई है, जो परंपरा और तकनीक के संगम का प्रतीक है।

सुदर्शन पटनायक ने कहा कि ओडिशा में आरबीआई का डेटा सेंटर स्थापित होना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस सैंड आर्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत करने के साथ-साथ ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान और देश की डिजिटल प्रगति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: