पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद एसआईआर अब एक ‘‘बंद अध्याय’’ बन चुका है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्वाचन आयोग राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से कराएगा। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का अध्याय समाप्त हो चुका है। यदि इस प्रक्रिया के संचालन में कोई खामी पाई जाती है, तो निश्चित रूप से उसे संतुलित तरीके से दूर किया जाएगा।’ उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राज्यों को स्पष्ट कर दिया था कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद में किसी को भी बाधा डालने की अनुमति नहीं देगा। विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने उम्मीद व्यक्त की कि निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी निष्पक्ष और सकारात्मक रूप से निभाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।
त्रिवेणी कुंभ मेले के दूसरे दिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस कुंभ मेले में पहुंचे। वे खुली हुड जीप पर बैठकर सप्तर्षि घाट के निकट पहुंचे और पैदल तट पर जाकर गंगा पूजन किया।