गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंजाम में दो छात्रों की डूबने से मौत

  • Sep 16, 2026
Khabar East:Two-Students-Drown-During-Ganesh-Immersion-In-Ganjam
भुवनेश्वर,16 सितंबरः

गंजाम जिले में बुधवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान घोड़ाहाड़ नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिंजिलिकाटु नगरपालिका के अंतर्गत गजपति मार्ग इलाके के रहने वाले आदर्श साहू (14) और गायत्री नगर निवासी प्रीतम सामेली (14) के रूप में हुई है। दोनों छात्र अन्य लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर गए थे। बताया जा रहा है कि लापरवाही के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

 स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में नदी से बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: