शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, दो लोगों की मौत

  • Sep 22, 2026
Khabar East:Two-people-died-after-falling-ill-following-alcohol-consumption
महासमुंद,22 सितंबरः

बसना थाना क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रामचरण चौधरी (55 वर्ष) और लेनदास (28 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के तालाब किनारे मंदिर के पास बैठे थे। दोनों ने शराब पीने की इच्छा जताई और शराब दुकान की ओर निकल पड़े, लेकिन उन्हें देसी शराब नहीं मिली।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने गांव में ही बिकने वाली महुआ शराब खरीदी और उसका सेवन किया। फिर महुआ शराब पीने के कुछ देर बाद दोनों घर में खाना खा रहे थे, तभी दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा और दोनों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शराब की बोतलें और पीने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान जब्त किए हैं। मौत जहरीली महुआ शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इधर ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोपों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: