केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  • Aug 04, 2020
Khabar East:Union-Minister-Pradhan-tests-Covid-positive
भुवनेश्वर,04 अगस्तः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के दो दिन बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जांच रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई है।

मंगलवार की शाम केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर मैं नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती हूं। मेरी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रधान ने खुद को आइसुलेट किया था। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि वह भी पॉजिटिव हो गए हैं।

इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि अबतक जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे भी स्वेच्छा कोरोना टेस्ट करवा लें  तथा खुद को आइसुलेट कर लें।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: