जमशेदपुर के अलकोर होटल में सिलेंडर फटने से लगी आग, 11 लोग झुलसे

  • Feb 22, 2021
Khabar East:11-people-burnt-to-fire-in-Jamshedpurs-Alcore-hotel-due-to-cylinder-explosion
जमशेदपुर,22 फरवरीः

शहर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में देर रात शादी समारोह में गैस सिलेंडर का बर्नर किचन में बलास्ट होने नौ साल का बच्चे समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। जिसे आनन- फानन में टीएमएच में भर्ती कराया गया। पार्टी में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई। हर कोई घटना के बाद जान बचाने के लिए गेट के बाहर भागने लगा। लोग बताते है कि बर्नर बलास्ट होने से आग की चिंगारी 10 फीट दूर तक जा गिरी, जिससे टेबल में लगा कपड़ा और जमीन पर बिछा कारपेट भी जल गया। वहीं पार्टी में शामिल हुए लोगों ने मैनेजर मंजीत सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। सभी बिंदू पर मामले की जांच की गई। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक शादी समारोह बंद रहा। स्थिति सामान्य होने पर जयमाला की रस्म शुरु हुई। बताया जाता है कि लड़का पक्ष आदित्यपुर से था और लड़की पक्ष भागलपुर से आया हुआ था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: