अररिया में एक घर व गोदाम से 250 गैस सिलेंडर बरामद

  • Mar 13, 2026
Khabar East:250-gas-cylinders-recovered-from-a-house-and-warehouse-in-Araria
अररिया,13 मार्चः

बिहार के अररिया जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने पोखर बस्ती, वार्ड संख्या 15 स्थित अंसारी चौक में मो. इमरान पुत्र मो. साबिर के घर और गोदाम पर छापा मारा इस दौरान लगभग 250 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जो अवैध रूप से जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए संग्रहित थेजिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना में बताया गया था कि फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं मौजूदा समय में गैस सिलेंडरों की किल्लत और मध्य पूर्व संकट के कारण बाजार में कालाबाजारी बढ़ गई है, जहां सामान्य मूल्य वाले सिलेंडर को दोगुने-तिगुने दाम पर बेचा जा रहा है इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर छापेमारी कीछापेमारी के दौरान मो. इमरान के आवास और संलग्न गोदाम से कुल करीब 250 भरे हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए जांच में पाया गया कि ये सिलेंडर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने के बजाय कालाबाजारी के उद्देश्य से अनधिकृत भंडारण में रखे गए थे टीम ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया और उन्हें फारबिसगंज थाना पहुंचाया गया है

 इस कार्रवाई से कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बरामदगी की पुष्टि की है और आम जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है

Author Image

Khabar East

  • Tags: