22 जून को गिरिडीह पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को करेंगे सम्बोधित

  • Jun 15, 2023
Khabar East:BJP-national-president-JP-Nadda-will-reach-Giridih-on-June-22-and-will-address-the-public-meeting
रांची,15 जूनः

 भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं के सघन प्रवास के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को गिरिडीह आयेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की जनता का सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया बुधवार को गिरिडीह परिसदन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 22 जून को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई

यह भी पढ़ेंः हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे नौशाद, नहीं मिलीं ममता बनर्जी

 बैठक में नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रणव वर्मा, लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, अमित तिवारी, सुरेश साव आदि उपस्थित रहे 

Author Image

Khabar East