गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान बलियापाल आईआईसी पर हमला

  • Jun 25, 2026
Khabar East:Baliapal-IIC-Injured-In-Attack-During-Arrest-Attempt-In-Balasore-Village
बालेश्वर,25 जूनः

ओडिशा के बालेश्वर जिले के बलियापाल थाना क्षेत्र के कछुआपाड़ा गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान उसके परिजनों द्वारा कथित रूप से किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घायल अधिकारी की पहचान बालीयापाल थाने के प्रभारी निरीक्षक (IIC) सलाखेन मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में उनके सिर और सीने में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, कछुआपड़ा गांव निवासी शिव कुमार जेना के खिलाफ बलियापाल थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईईसी मुर्मू पुलिस टीम के साथ गुरुवार सुबह आरोपी के घर पहुंचे थे।

जब पुलिस ने शिव कुमार जेना के बेटे उत्तम जेना को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसके परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान हुई झड़प में उत्तम की पत्नी और बेटे ने कथित रूप से पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए कछुआपड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 पुलिस ने हमले के मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: