अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, तीन की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

  • Oct 09, 2019
Khabar East:Bus-crashed-into-divider-three-killed-a-dozen-passengers-injured
हजारीबाग, 09 अक्टूबरः

झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत एनएच 33 चरही घाटी में बुधवार की सुबह बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सिटी राइड बस में सवार होकर लोग बिहार के बिहार शरीफ से पूजा करने रजरप्पा जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें मौके पर ही दो महिला समेत तीन की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह घटना के बाद मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की वजह चालक का नशे में होना बताया जा रहा है। मृतकों में दनियावां नालंदा के रंजीत कुमार, किमी देवी और पिंकी देवी शामिल हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: