सीएम माझी ने प्रणब पटनायक के निधन पर जताया शोक

  • Aug 21, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Condoles-Demise-Of-Legendary-Singer-Pranab-Patnaik-Says-His-Voice-Will-Remain-Immortal
भुवनेश्वर,21 अगस्तः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दिग्गज ओड़िया पार्श्व गायक प्रणब पटनायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर जारी शोक संदेश में कहा कि महान कलाकार के निधन की खबर से वह बेहद दुखी हैं। अपनी कालजयी आवाज से उन्होंने पूरे ओडिशा को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

 सीएम माझी ने कहा कि जयदेव पुरस्कार, ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और राज्य फिल्म पुरस्कार समेत कई सम्मान प्राप्त कर चुके इस अप्रतिम संगीत साधक के निधन से ओड़िया कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मधुर आवाज की मिठास और कालजयी संगीत हर ओड़िया के दिल में हमेशा अमर रहेगा।

 माझी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना भी की।

  मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, महान गायक प्रणब पटनायक के निधन की खबर से मैं बेहद दुखी हूं, जिन्होंने अपनी कालजयी आवाज से पूरे ओडिशा को मंत्रमुग्ध कर दिया था। जयदेव पुरस्कार, ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और राज्य फिल्म पुरस्कार जैसे कई सम्मानों से सम्मानित इस अप्रतिम संगीत साधक के निधन से ओड़िया कला और संस्कृति की दुनिया में अपूरणीय रिक्तता पैदा हो गई है। उनकी मधुर आवाज की मिठास और उनका कालजयी संगीत हमेशा हर ओड़िया के दिल में अमर रहेगा। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और महाप्रभु श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: