युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

  • May 08, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Orders-Strict-Action-In-Balianta-Lynching-Case
भुवनेश्वर,08 मईः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के बालीअंता क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस को मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर सीधे पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

माझी ने भविष्य में इस तरह की मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर भी जोर दिया और पुलिस बल को राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

 अब तक पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभना मोहंती से भी चर्चा की। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष मोहंती बालीअंता का दौरा करेंगी और घटना के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मामले के सभी पहलुओं की जानकारी लेंगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: