गणतंत्र दिवस पर सीएम मोहन माझी, उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

  • Jan 26, 2026
Khabar East:CM-Mohan-Majhi-Dy-CMs-LoP-Extend-Greetings-On-77th-Republic-Day
भुवनेश्वर,26 जनवरीः

मुख्यमंत्री मोहन माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और प्रभाति परिड़ा तथा नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए दीं। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ट्वीट कर कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को भकामनाए। यह अवसर विकसित भारत के निर्माण के लिए हमारे सामूहिक संकल्प में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए। देश की एकता और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सभी वीरों को मैं नमन करता हू

 उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा ने लोकतंत्र के गौरव और संविधान के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी स्मरण रखने का आह्वान किया।

 नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकतंत्र के स्तंभशांति, मित्रता और सद्भावको रेखांकित करते हुए ओडिशा और भारत को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए और बधाई। शांति, भाईचारा और सद्भाव हमारे लोकतंत्र के मूल स्तंभ हैं। आइए, इन्हें बनाए रखते हुए हम सभी मिलकर राज्य और देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: