‘राज्य का शासन पांडियन को सौंपने की साजिश रच रहे सीएम नवीन’

  • Apr 26, 2024
Khabar East:CM-Naveen-Hatching-Conspiracy-To-Hand-Over-States-Governance-To-Pandian-BJP
भुवनेश्वर, 16 अप्रैल:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर इस साल के आम चुनाव के बाद राज्य का शासन वीके पांडियन के हाथों में सौंपने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री की दो विधानसभा सीटों हिन्जिली और कांटाबांजी से चुनाव लड़ने की मंशा की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

 हालांकि, मोहंती ने कहा कि पांडियन को पिछले दरवाजे से विधानसभा में लाकर ओडिशा के शासन की जिम्मेदारी देने की योजना को प्रदेश की जनता खारिज कर देगी। मुख्यमंत्री दो में से एक सीट खाली कर देंगे, जिससे उपचुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। बीजद के नंबर 2 प्रचारक वीके पांडियन उस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि इसके बाद नवीन सरकार पांडियन बाबू को लोगों के सामने लाएगी और फिर सत्ता सौंपेगी।

 उन्होंने दावा किया कि भाजपा अस्मिता और स्वाभिमान के आधार पर चुनाव लड़ रही है। ओडिशा के लोग उन्हें इस मंशा में कभी सफल नहीं होने देंगे।

 समीर मोहंती ने कहा कि राज्य में शासन का भार चंद नौकरशाहों के हाथ में है। ओडिशा में लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री जब वीडियो के जरिए फैसला सुना रहे हैं तो पांडियन बाबू बैठक में मौजूद रहते हैं। 5टी के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है उसे लोग भूले नहीं हैं। प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

  बीजद सरकार जगन्नाथ संस्कृति का अपमान कर रही है। श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के नाम पर 4,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: