छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले आज मिलेगा धान बोनस

  • Feb 27, 2026
Khabar East:Chhattisgarh-farmers-will-get-paddy-bonus-today-before-Holi
रायपुर 27 फ़रवरीः

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार आज शुक्रवार को धान का बोनस किसानों के खातों में जारी करेगी। गुरुवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कुल 10,292 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।

 उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत लगभग 10,292 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: