सोनिया और राहुल गांधी से मिले झारखंड के कांग्रेस विधायक, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार

  • Jan 17, 2020
Khabar East:Congress-MLA-from-Jharkhand-meets-Sonia-and-Rahul-Gandhi-cabinet-expansion-may-soon
रांची,17 जनवरीः

झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सोनिया और राहुल ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जीत दर्ज की। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।

Author Image

Khabar East

  • Tags: