संबलपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया है। मुठभेड़ में घायल अपराधी का नाम सीताराम षड़ंगी है। उसके खिलाफ संबलपुर, झारसुगुड़ा व सुंदरगढ़ जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, डकैती और लूट के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने रंगियाटिकरा के पास उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में पुलिस की गोली लग गई।
उसे बुर्ला के वीमसार में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस, एक बाइक और 1 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।