चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच एनकाउंटर, एक अपराधी घायल

  • Aug 25, 2026
Khabar East:Encounter-between-police-and-Rahul-Dubey-gang-in-Chatra-one-criminal-injured
चतरा,25 अगस्तः

जिले के पिपरवार में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक अपराधी विकास को गोली लगी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चतरा पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान भी तेज कर दी है। चतरा पुलिस के लिए चुनौती बनी राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी पिपरवार इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में गिरोह का एक अपराधी विकास घायल हो गया। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल दुबे गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें विकास नामक अपराधी को गोली लगी है।

 एसपी के अनुसार, दो दिन पहले चतरा में एक कंपनी पर हुई फायरिंग की घटना में भी विकास के शामिल होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 बता दें कि राहुल दुबे गैंग के गुर्गे द्वारा पिछले कई दिनों से झारखंड के अलग-अलग जिलों में घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जहां पुलिस की लगातार गश्त और छापेमारी के कारण योजना नाकाम हो गई है। पिछले दिनों हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी को गोली लगी थी, जबकि पलामू में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे मजदूरों को गिरोह द्वारा निशाना बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: