चाईबासा के पूर्व भाजपा विधायक पुतकर हेम्ब्रम का ब्रेन हेमरेज से निधन

  • Jun 07, 2023
Khabar East:Former-Chaibasa-BJP-MLA-Putkar-Hembram-dies-of-brain-hemorrhage
रांची,07 जूनः

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले दिनों ही ब्रेन हेमरेज होने के बाद चाईबासा से जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन से कोल्हान क्षेत्र के बीजेपी नेताओं के बीच में शोक की लहर है। बता दें पुतकर हेम्ब्रम साल 2005 के विधानसभा चुनाव में चाईबासा विधानसभा सीट से बीजेपी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे आरएसएस से जुड़े हुए थे। निधन के बाद पूर्व विधायक का शव आज जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से चाईबासा लाया जाएगा। यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव सानमिरगी में किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: