ओडिशा के पूर्व मंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता दामोदर राउत की हालत गंभीर होने के वजह से गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनके बेटे संबित राउतराय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिता जी हालत गंभीर है। वह लगभग मृत अवस्था में हैं। डाक्टरों ने बताया कि उनका ब्रेन काम करना बंद कर दिया है। दामोदर राउत 82 साल के हैं।
वरिष्ठ नेता का करियर 40 साल से अधिक का है और वह सात बार ओडिशा विधानसभा (ओएलएस) के लिए चुने गए हैं। दो जुलाई 1942 को जन्मे वह ओडिशा की राजनीति के एक प्रतिष्ठित नेता हैं।
उन्होंने जनता दल, जनता पार्टी, बीजेडी और बीजेपी के सदस्य के रूप में ओडिशा की सेवा की है।
उन्होंने 1979 से 2017 के बीच अलग-अलग समय पर राज्य मंत्रिमंडल में अलग-अलग विभाग संभालते हुए मंत्री के रूप में कार्य किया है।