झारखंड की सरकार ट्रांसफर उद्योग और हनीमून पीरियड में व्यस्तः भाजपा

  • Jan 12, 2021
Khabar East:Government-of-Jharkhand-busy-in-transfer-industry-and-honeymoon-period-BJP
रांची,12 जनवरीः

राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाओं पर बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सरकार सरकार ट्रांसफर उद्योग में व्यस्त है। अपना हनीमून पीरियड मना रही है। महिलाओं की सुरक्षा की चिंता सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ दरिंदगी की हदें पार की जा रही है। दुमका, चतरा, ओरमांझी के बाद अब पतरातू में हजारीबाग की लड़की साथ जो घटनाएं घटी है, वह वीभत्स है। उन्होंने कहा कि एक साल में ऐसा क्या हो गया है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्यपाल ने भी सरकार को कार्रवाई के लिए आगाह किया है।

 बीजेपी विधायक ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी विधानसभा के मामले को खारिज कर दिया है। सरकार को अपना हठधर्म छोड़ना चाहिए और विधानसभा में बाबूलाल मरांडी की कुर्सी उन्हें देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर भी देशद्रोह का दर्ज किया गया मामला खारिज कर दिया गया है। न्याय की जीत हो रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: