बिहार में एक साथ 427 अधिकारियों का तबादला

  • Jul 01, 2026
Khabar East:427-officials-transferred-simultaneously-in-Bihar
पटना,01 जुलाईः

बिहार में एक साथ 427 अधिकारियों का तबादला किया गया। इतने बड़े स्तर पर तबादले के बाद सूची जारी करते ही बिहार सरकार का अधिकारिक बेवसाइट हैंग कर गया। सम्राट चौधरी सरकार ने 30 जून की देर रात कई बड़े विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी की।

समाज कल्याण विभाग में 151 सीडीपीओ और ग्रामीण विकास विभाग में 68 बीडीओ के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सहकारिता, भवन निर्माण, पथ निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा सामान्य प्रशासन विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है।

 कई विभागों में कुछ दिन पहले भी बड़े बदलाव किए गए थे। इसमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग शामिल है, जहां दो चरणों में 150 से अधिक अंचलाधिकारियों (सीओ) का तबादला किया जा चुका है।

 नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विभागीय स्तर पर जून महीने में तबादले की एक निश्चित व्यवस्था तय की थी। वह व्यवस्था सम्राट चौधरी की एनडीए सरकार में भी इस साल पूरी तरह बनी हुई है। इसी प्रशासनिक नियम के कारण हर साल जून का महीना बिहार सरकार के गलियारों में तबादलों का महीना माना जाता है।

किस विभाग में कितने अधिकारियों का तबादला

समाज कल्याण विभाग: 151

सीडीपीओ ग्रामीण विकास विभाग: 68

बीडीओ सहकारिता विभाग: 58

अधिकारी भवन निर्माण विभाग: 30

अभियंता स्वास्थ्य विभाग: 03 डॉक्टर

श्रम एवं संसाधन विभाग: 117 पदाधिकारी

Author Image

Khabar East

  • Tags: