पश्चिमी सिंहभूम जिला में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिद्धांत कुमार को चाईबासा नगर परिषद का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासक के रूप में वे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क,प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके आगमन का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।