जेवीएम ने महागठबंधन से अलग पकड़ी राह, नौ उम्मीदवारों की कर दी घोषणा

  • Nov 08, 2019
Khabar East:JVM-finds-its-way-out-of-the-Grand-Alliance-announces-nine-candidates
रांची,08 नवंबरः

 झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाले झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। कुल 13 सीटों पर पहले चरण में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में होने वाले झांरखण्ड के 13 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीट- चतरा, बिशुनपुर, पांकी, डाल्टेनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर के उम्मीदवारों की घोषणा आज झारखंड विकास मोर्चा के कार्यालय में जेवीएम की केंद्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने की है। उन्होने बताया कि बाकी 4 सीटों- गुमला, लातेहार, सिमरिया और मनिका के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

कौन कहां से लड़ेगा चुनावः-

चतरा- तिलेश्वर राम, विशुनपुर- महात्मा उरांव, पांकी- रुद्र कुमार शुक्ला, डाल्टेनगंज- राहुल अग्रवाल, विश्रामपुर- श्रीमती अंजू सिंह, छतरपुर- धर्मेंद्र प्रकाश बादल, हुसैनाबाद- सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, गढ़वा- सूरज प्रसाद गुप्ता, भवनाथपुर- विजय कुमार केसरी।

 आपको बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह महागठबंधन से अलग झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने भी जेवीएम को अपने से अलग रखा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: