रांची पहुंचे झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल

  • Oct 23, 2026
Khabar East:Jharkhand-state-in-charge-Gajendra-Singh-Patel-has-arrived-in-Ranchi
रांची,23 अक्टूबरः

राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल आज 23 अक्टूबर की सुबह रांची पहुंचे। रांची पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। गजेंद्र सिंह दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं।  नक्शे देखें बताते चलें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी आज शाम रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा झारखंड दौरा है।

 नितिन नबीन के आगमन को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत के लिए राजधानी रांची को भाजपा के द्वारा झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। नितिन नबीन 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: