खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव के क्षेत्र, ओडिशा में हो सकती है भारी बारिश

  • May 27, 2025
Khabar East:LOPAR-FORMS-OVER-THE-BAY-HEAVY-RAINS-MAY-POUND-ODISHA-CEC
भुवनेश्वर, 27 मई:

सोआ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के पर्यावरण एवं जलवायु केंद्र (सीईसी) ने कहा कि मंगलवार को बताया कि ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है। गुरुवार को इसके दबाव में तब्दील होने की संभावना है। सीईसी बुलेटिन में कहा गया है कि सिस्टम के ओडिशा तट के साथ उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

सिस्टम के प्रभाव से पूरे राज्य में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, तटीय और उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 28 से 30 मई के बीच मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, ढेंकानाल, अंगुल, सुंदरगढ़, देवगढ़, खुर्दा, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, नयागढ़ और गंजाम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया है कि बैतरणी, सुवर्णरेखा और बढ़ाबलंग नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 भारी बारिश से गुरुवार तक ओडिशा में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत हो सकती है। बुलेटिन में कहा गया है कि 1 से 3 जून के बीच तापमान में वृद्धि के साथ शुष्क अवधि हो सकती है, जिसके बाद बारिश का सिलसिला बढ़ने की उम्मीद है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: