भुवनेश्वर में ‘आम बस’ की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

  • May 03, 2026
Khabar East:Man-Killed-After-Being-Run-Over-By-Ama-Bus-In-Bhubaneswar
भुवनेश्वर,03 मईः

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रविवार को रसूलगढ़ ओवरब्रिज के पास आम बसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, कटक के बीजू पटनायक पार्क से भुवनेश्वर के बरमुंडा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (बीएसएबीटी) के बीच चलने वाली रूट नंबर 91 की आम बसने सतसंग विहार के पास कथित तौर पर एक दोपहिया वाहन चालक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर शहीद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

 घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कई आम बसोंको रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: