कुख्यात दो लाख के इनामी एरिया कमांडर जीतन ने किया सरेंडर

  • Aug 10, 2018
Khabar East:Notorious-two-lakh-rewarded-Maoist-surrendered
लातेहार, 10 अगस्त:

ग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो लाख इनामी एरिया कमांडर छपादोहर निवासी जीतन सिंह ने पलामू डीआइजी विपुल शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर व उनके परिवार वालों को फल देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। सरेंडर करने के बाद एरिया कमांडर जीतन सिंह खेरवार ने कहा कि 2008 में भाकपा माओवादी के एरिया कमाडर कामेश्वर सिंह के द्वारा दस्ता में शामिल किया था।2009 में भाकपा माओवादी के दस्ते से भागकर अपने घर में खेतीबारी करने लगे। 2014 में भाकपा माओवादी के बड़ा विकास ने संगठन में शामिल करवाकर एरिया कमांडर का पद दिया गया। 2016 में बड़ा विकास ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया तो पार्टी छोड़कर जेजेएमपी में शामिल हो गया। भटके हुए लोग लाभ उठाएं उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए लोगों से सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए सरेंडर करने की अपील की। जीतन सिंह खेरवार पर लातेहार जिले में 2015 में छिपादोहर रेलवे ट्रेक पर बम विस्फोट से उड़ाने का मामला दर्ज है। पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला ने कहा कि झारखंड में धीरे धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं। नई दिशा कार्यक्रम को सराहा झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले में 13 वें नक्सलियों ने सलेंडर कर रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: