बिहार म बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • May 15, 2026
Khabar East:Preparations-to-deal-with-floods-and-droughts-in-Bihar-are-in-full-swing-action-will-be-taken-against-negligence
पटना,15 मईः

उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने योजनाओं को निर्धारित समय से पहले और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य में उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्य करें।उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ एवं अल्प वर्षा, दोनों स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया जाए। कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना कार्यों को गुणवत्ता एवं विशिष्टता के साथ समय से पूर्व पूरा करना सुनिश्चत करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्यों का पुनर्मूल्यांकन कर कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले बधाई के पात्र होंगे और जानबूझ कर कार्यों में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके द्वारा राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रवण क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति, तटबंधों की मरम्मति एवं अनुरक्षण, बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्री की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की निगरानी आदि पर गहन विचार-विमर्श किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

  उपमुख्यमंत्री ने कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यों का समय से पहले निवारण होना चाहिए। जो कार्य एक माह के अंदर पूर्ण होने वाला हो और वर्क प्लान में उसका समय दो माह निर्धारित हो तो उसे व्यवहारिक दृष्टिकोण से उसे एक माह में पूरा कराएं। अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें। कार्य पूर्ण होने के बाद शेष बचे हुए समय में उसकी निगरानी करें ताकि यह पता चल सके कि जो कार्य हुए हैं, उसका असर क्या हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी दिक्कत है तो उसे पहले बताएं उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा, लेकिन लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: