पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हायर सेकेंडरी यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। जिसके बाद अब 11:00 बजे छात्रों के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। पश्चिम बंगाल 12 बोर्ड में कुल 91.2 प्रतिशत छात्र पास हुए है। टॉप 10 में कुल 64 उम्मीदवार शामिल है, इनमें 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। इस बार पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड में कुल 5,71,355 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस साल करीब 7.1 लाख छात्रों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा दी थी। परीक्षा 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से इस बार भी कई पोर्टल पर रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है, ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर छात्रों को परेशानी न हो। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले कोलकाता के विद्यासागर भवन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की गई। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले साल 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.15 प्रतिशत रहा था, जबकि 2024 में 84.93 प्रतिशत था। साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही 11:00 बजे लिंक भी एक्टिव कर दिया है। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड में नरेंद्र पुर रामकृष्ण मिशन के अद्रित पाल ने परीक्षा में टॉप किया है। अद्रित पाल ने 500 में से 496 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र भी नरेंद्र पुर रामकृष्ण मिशन के हैं। पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड के रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किए गए हैं। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल का पूर्व मेदिनीपुर जिले ने बोर्ड रिजल्ट में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर हावड़ा रहा है। पूर्व मेदिनीपुर का पासिंग प्रतिशत 94.19 प्रतिशत रहा है।