राहुल गांधी आज सिमडेगा में करेंगे जनसभा, पहले चरण में नहीं किया था प्रचार

  • Dec 02, 2019
Khabar East:Rahul-Gandhi-to-hold-public-meeting-in-Simdega-today-did-not-campaign-in-first-phase
रांची,02 दिसंबरः

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार चुनावी प्रचार करने जा रहे है। दूसरे चरण के मतदान में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी सोमवार को सिमडेगा पहुंचेंगे। गौरतलब है कि पहले चरण में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता राज्य में नहीं पहुंचा था।राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। सभास्थल पर महागठबंधन के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। सिमडेगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण बारा और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विमला प्रधान यहां से जीती थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात दिसंबर को सिमडेगा समेत 20 सीटों पर मतदान होंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: