झारखंड में बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, सूबे में बढ़ी ठंड

  • Jan 19, 2020
Khabar East:Rains-worsened-in-Jharkhand-cold-in-the-state
रांची,19 जनवरीः

झारखंड के ज्यादातर इलाकों में शनिवार से ही बूंदाबांदी के साथ बारिश हो रही है। बारिश के बदले मिजाज ने झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। रविवार को भी बारिश ने सुबह की शुरूआत की। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ज्यादातर इलाकों में 21 जनवरी तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में ठंड का असर कम हो रहा था। रांची समेत कई जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा था। इसी बीच शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश ने तापमान को एक बार फिर गिरा दिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: