रांची पुलिस ने एक वर्ष में बरामद की 32.55 करोड़ की ड्रग्स, 226 गिरफ्तारियां

  • Apr 25, 2025
Khabar East:Ranchi-police-recovered-drugs-worth-Rs-3255-crore-in-a-year-made-226-arrests
रांची,25 अप्रैलः

 नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32.55 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया है।  साथ ही 255 मामले दर्ज कर इसमें शामिल 250 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 2024 से 2025 के अप्रैल महीने के दौरान हुई है। रांची पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पुलिस मादक पदार्थों के खरीद बिक्री तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है। इस कारोबार में संलिप्त अपराधकर्मियों को चिह्नित किया गया है।

 रांची पुलिस ने अब तक जो मादक पदार्थ बरामद किये हैं,  उनमें ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम डोडा,  हेरोइन, मार्फिन, ऑनरेक्स कफ सिरप, मादक कैप्सूल आदि शामिल है। रांची पुलिस ने 6843.7 एकड़ में लगी अफीम की खेती को भी नष्ट किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: