थाना के एसआई को 15 हजार घूस लेते एसीबी टीम ने किया गिरफ्तार

  • Mar 12, 2026
Khabar East:The-ACB-team-arrested-the-SI-of-the-police-station-while-accepting-a-bribe-of-Rs-15000
कोडरमा,12 मार्चः

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एसआई पवन राम को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने एसआई को अपने साथ हजारीबाग ले गई है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब के केस मामले में एक व्यक्ति का नाम काटने को लेकर प्रेम नायक नामक युवक से एस आई पवन राम ने एक लाख रुपये घूस मांग रहा था। इसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी टीम से की। टीम ने जाल बिछाकर एसआई को 15000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा और उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई। हालांकि एसीबी की टीम अभी कुछ नहीं बताई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: