व्यापारियों व पुलिस अधिकारी के घर ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप

  • Feb 03, 2026
Khabar East:The-ED-raids-on-the-homes-of-businessmen-and-police-officers-have-caused-a-stir
कोलकाता,03 फरवरीः

पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर महकमा में मंगलवार सुबह (इडी) प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप सहित कई इलाकों में व्यवसायियों तथा पुलिस अधिकारियों के आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। कोयला तस्करी मामले की जांच के अंतर्गत सिटी सेंटर के अंबुजा स्थित 16 नंबर स्ट्रीट निवासी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के आवास पर ईडी का छापा पड़ा । इसके अलावा जामुड़िया में कोयला कारोबारी तथा हार्डवेयर व्यापारी विकास गोराई, पाण्डेश्वर निवासी शेख मयजुल, कॉकसा के हसन शेख पानागढ़ में बालू माफिया उत्तम केश और प्रवीर दत्त के आवास पर छापेमारी की गई। सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उक्त सभी के घरों में छापेमारी अभियान चला रहे हैं।

 इस दौरान कारोबारियों और पुलिस अधिकारियों से ईडी अधिकारियों की पूछताछ जारी है। ईडी अधिकारी सभी के अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं।ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है। छापेमारी अभियान की गोपनीयता बनाए रखने को लेकर इडी की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी नहीं दी गई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: