छोटे से गांव का बच्चा भी बन सकता है अंतरिक्ष यात्रीः शुभांशु शुक्ला

  • Feb 03, 2026
Khabar East:Even-a-child-from-a-small-village-can-become-an-astronaut-Shubhanshu-Shukla
रायपुर,03 फरवरीः

छत्तीसगढ़ में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में बच्चों को जानना जरूरी है, क्योंकि इससे नए खोज और सृजन को बल मिलेगा। शुभांशु शुक्ला ने एप्रोन क्लीन रूम गियर्स के साथ स्पेस क्वॉलिफाइड क्लीन रूम को देखा। उन्होंने उपग्रह प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। शुभांशु शुक्ल ने छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के भीतर बनाए गए सूचना डेस्क, VR जोन, ग्राउंड स्टेशन, मिशन कंट्रोल सेंटर, गैलरी और अंतरिक्ष यात्री सूट के बारे में छात्रों से बात की।राम राम छत्तीसगढ़। इस तरह से शुभांशु शुक्ला ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं सीएम साय का बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा कि स्पेस लैब और क्लीन रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्पेस लैब और क्लीन रूम के उद्घाटन के दौरान मैंने देखा कि सीएम लैब कोट पहन रहे थे। जूतों पर कवर लगा रहे थे। लैब कवर पहन रहे थे, जो दिखाती है कि यहां के सीएम ये जानते हैं कि अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम कितना इंपोर्टेंट है। शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि 5 सितंबर को मैंने ऑनलाइन मोड में छत्तीसगढ़ के बच्चों से बात की थी। इस दौरान एक बच्चे ने मुझसे पूछा कि प्रधानमंत्री ने जो होमवर्क आपको दिया था वो आपने किया कि नहीं। ये कहना चाहूंगा कि यहां के बच्चों में काफी उत्सुक्ता है, जानने की इच्छा है।

 अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि जब रॉकेट में बैठते है तो लगता है कि हम पूरी तरह तैयार है। मैंने पांच साल इसकी तैयारी की। लेकिन जब रॉकेट के 9 इंजन एक साथ शुरू होते हैं तो वो इतना पावरफुल होता है कि पूरी तैयारी भूल जाते हैं। जैसे आप पढ़ाई करते हैं और एग्जाम देते हैं तो सब कुछ दिमाग से गायब हो जाता है, लेकिन उस समय आपको संयम बनाकर रखना है। पेशेंस बनाकर रखना है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: