कल होगा रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का आगाज

  • Jan 22, 2026
Khabar East:The-Raipur-Literature-Festival-2026-will-begin-tomorrow
रायपुर,22 जनवरीः

23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अबतक 10 हजार से ज्यादा साहित्य प्रेमियों ने इस उत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हो रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, रंगकर्मी और अभिनेता मनोज जोशी भी मौजूद रहेंगे।

रायपुर साहित्य उत्सव की खास बातें

देश प्रदेश के लगभग 120 साहित्यकार, बुद्धिजीवी और रचनाकार शामिल हो रहे।

तीन दिनों में कुल 42 सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विषयों पर चर्चा।

23 जनवरी को शाम 7 बजे रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी द्वारा बहुचर्चित नाटक चाणक्यका मंचन।

 छत्तीसगढ़ी कविता और लोकगीतों के लिए विशेष सत्र:

छत्तीसगढ़ी बोली के प्रमुख कवि रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर शर्मा, मीर अली मीर, शशि सुरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे.लोकगीत सत्र में डॉ. पीसी लाल यादव, शकुंतला तरार, बिहारीलाल साहू और डॉ. विनय कुमार पाठक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: