केंद्रीय मंत्री प्रधान ने संबलपुर में राशेश्वरी देवी से की मुलाकात

  • Apr 28, 2024
Khabar East:Union-Minister-Pradhan-Meets-Rasheswari-Debi-In-Sambalpur
संबलपुर, 28 अप्रैल:

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह यहां पूर्व विधायक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राशेश्वरी देवी से मुलाकात की।

इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री ट्वीट कर कहा कि उन्होंने आज वरिष्ठ राजनीतिक नेता से आशीर्वाद लिया।

इधर, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों ने राशेश्वरी देवी से पूछा कि क्या वह किसी पार्टी में शामिल होंगी ? तो इस पर उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी, बल्कि लोगों की सेवा के लिए अपने सामाजिक संगठन को ही आगे बढ़ाएंगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: