बाढ़ प्रभावित गांव में दीवार गिरी, दो की मौत

  • Aug 17, 2026
Khabar East:Wall-Collapse-In-Flood-Hit-Jaleswar-Village-Kills-Woman-And-Grandson
भुवनेश्वर,17 अगस्तः

बालेश्वर जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कपासुड़ा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौत हो गई। दोनों घर के बाहर सो रहे थे, तभी पड़ोसी के मकान की दीवार अचानक गिरकर उनके ऊपर आ गिरी। हादसे में महिला की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतका राधिका जेना (65), स्वर्गीय नरेंद्र जेना की पत्नी, अपने पोते ज्योति प्रकाश स्वाईं (18) और पोती स्मृति रेखा स्वाईं (18) के साथ रोज की तरह घर के दरवाजे के पास सो रही थीं। रात करीब 9:30 बजे बंशीधर जेना और गंगाधर जेना के पड़ोसी मकान की दीवार अचानक राधिका के घर की एस्बेस्टस की छत पर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से राधिका और ज्योति प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्मृति रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई।

 बताया गया है कि ज्योति प्रकाश और स्मृति रेखा जुड़वां भाई-बहन थे। हादसे के समय राधिका के बेटे उत्तम (31), बहू देबीरानी (25) और दो छोटी पोतियां—5 वर्षीय अनन्या तथा दो महीने की आराध्याभी घर के अंदर सो रही थीं। दीवार गिरने से उत्तम और दो माह की आराध्या भी घायल हो गए। हादसे में घर का सारा सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया।

 घटना की सूचना मिलने के बाद जलेश्वर के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) गौरांग चरण घोष अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कई राजनीतिक नेताओं के साथ जलेश्वर जीके भट्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल स्मृति रेखा को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: