जंगली फल खाने से 27 बच्चे बीमार, श्रम मंत्री ने किया स्वास्थ्य केंद्र का दौरा

  • Mar 05, 2023
Khabar East:27-children-ill-after-eating-wild-fruits-labor-minister-visits-health-center
रांची,05 मार्चः

झारखंड के चतरा स्थित स्कूल में अचानक विद्यार्थी एक एक कर बीमार पड़ने लगे। अचानक बीमार होते छात्रों को देख उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद फौरन उन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डाक्टरों का समूह उनके इलाज में जुटा हुआ है। इस बारे में बताया जा रहा कि छात्रों ने स्कूल के दौरान विद्यालय से सटे जंगल में जाकर कुछ फल खा लिए थे। ये सभी छात्र जंगली फल का सेवन किए थे जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी। बता दें झारखंड के चतरा जिले में जंगली फल खाने से स्कूल के 27 छात्र बीमार पड़ गए। इन छात्रों ने अपने स्कूल के पास स्थित एक जंगल में यह फल खाये थे। इस मामलम की जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घटी है। इसके बाद पुलिस ने जब बच्चों के बीमार होने के संबंध में जानकारी जुटाई तो एक बच्चे ने बताया कि वे गांव में अपने प्राथमिक विद्यालय से सटे जंगल में गए थे और कुछ जंगली फल खाए। वहीं बच्चों का इलाज कर रहें सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार पड़ने वाले बच्चों की उम्र करीब आठ से नौ साल है। साथ ही बताया कि बच्चों को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था। बाद में, उनमें से पांच की हालत को देखते हुए उनहे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ सिंह ने बताया कि, सभी छात्रों की हालत स्थिर है।

  वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बीमार बच्चों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं इलाज कर रहें डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। उनकी सेहत में सुधार होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभी छात्रों को खाने के लिए केवल लिक्विड फूड ही दिया जा रहा है।

  बता दें, अस्पताल में छात्रों के परिजन भी मौजूद हैं। परिजन इेहद परेशान है और अपने बच्चों के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें तो इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि बच्चों ने कुछ ऐसा खाया है, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तब जाकर पूरे मामले के बारे में पता लगा। वहीं बीमार बच्चों के परिजनों को बताया कि जंगल में पेड़ के ऊपर फल को देख लालच आ गई थी, जिसके बाद वह फल को तोड़कर खा लिए थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: