माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने वार्षिक हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया है।
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, नियमित (Regular) और पूर्व-नियमित (Ex-Regular) विद्यार्थियों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया दो नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। 21 नवंबर की रात 11:45 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।
‘ए’ और ‘बी’ श्रेणी के विद्यार्थियों के फॉर्म स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा ऑनलाइन भरे जाएंगे। इनमें नियमित विद्यार्थी (स्कूल रेगुलर-SR और क्वासी रेगुलर-QR), पूर्व-नियमित विद्यार्थी (ER), पत्राचार पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थी (CR) और पत्राचार पाठ्यक्रम के पूर्व-नियमित विद्यार्थी (CER) शामिल हैं।
वहीं, ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के विद्यार्थियों के फॉर्म बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव द्वारा ऑफलाइन भरे जाएंगे।
बोर्ड ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन लिंक, विस्तृत दिशा-निर्देश और चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जानकारी निर्धारित अवधि के दौरान इसकी आधिकारिक वेबसाइट www\.bseodisha.ac.in पर उपलब्ध रहेगी।