मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राजधानी भुवनेश्वर में राजस्व विभाग के कार्यालय के लिए बहुमंजिला इमारत ‘राजस्व भवन’ के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री के फैसले के अनुसार, भुवनेश्वर में नौ मंजिला राजस्व भवन का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीकी प्रणालियों से लैस इस भवन में भूतल के नीचे दो बेसमेंट भी बनाए जाएंगे।
इस परियोजना पर कुल 347.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री माझी ने उम्मीद जताई कि राजस्व विभाग की सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एक ही छत के नीचे लाने से राजस्व व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन और राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।