ओडिशा के समुद्र तटों पर लगेगी वीडियो कैमरा आधारित निगरानी प्रणाली

  • Nov 22, 2026
Khabar East:Odisha-To-Get-Video-Camera-Based-Beach-Monitoring-System-INCOIS-Regional-Centre
भुवनेश्वर,22 नवंबरः

ओडिशा में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के अनुसार, ओडिशा के समुद्र तटों पर ‘वीडियो कैमरा आधारित स्वचालित बीच मॉनिटरिंग सिस्टम’ स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) का एक क्षेत्रीय केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

 इस प्रणाली के जरिए मौसम से जुड़ा सटीक डेटा उपलब्ध होगा। साथ ही समुद्री आपदाओं का पूर्वानुमान लगाने और समय रहते चेतावनी जारी करने में भी मदद मिलेगी। समुद्री अनुसंधान के क्षेत्र में भी यह प्रणाली काफी उपयोगी साबित होगी।

 इस परियोजना को लेकर भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) और ओडिशा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बीच जल्द ही समझौता किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: