केंद्र सरकार ने ओडिशा, असम और तेलंगाना को जोड़ने वाली नई अमृत भारत ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन असम के कामाख्या से तेलंगाना के चेरलापल्ली (सिकंदराबाद) के बीच चलेगी और ओडिशा के बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर-केंदुझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालूगांव और ब्रह्मपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
इसके अलावा भुवनेश्वर-धनबाद (18403/18404) और पुरी-पटना (08439/08440) स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।