पुरी में डायरिया से दो मरीजों की मौत, कई प्रभावित

  • Apr 27, 2024
Khabar East:Diarrhoea-Spreads-In-Puri-2-Die-Several-Affected
पुरी,27 अप्रैलः

ओडिशा सरकार पुरी शहर में 24 घंटे नल से जल आपर्ति का दावा करती है। लेकिन यह जल कितना शुद्ध इसकी खबर नहीं है। दूषित पानी पीने से शहर में दो लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही कई लोग बीमर होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

बताया जा रहा है कि जल-जनित बीमारी ने अपने पैर पसारने के साथ तीर्थनगरी पुरी के बालिसाही बाराही लेन में भारी तबाही मचाई है। यहां डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई है।  वहीं कई लोग इस बीमारी से पीड़ित  हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 विडंबना यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी तक प्रभावित बस्ती तक नहीं पहुंचे हैं। इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण दूषित पानी का सेवन है। पता चला कि नाले के किनारे बिछाई गई पाइप में लीकेज के कारण नल का पानी प्रदूषित हो गया है। नल के पानी से अजीब बदबू आ रही है। दूषित पानी के सेवन से डायरिया फैल गया है। कई लोगों के इस बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद मेडिकल टीम मौके पर अबतक नहीं पहुंच पाई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: