बरगढ़ के पूर्व सांसद प्रभास सिंह ने थामा भाजपा का दामन

  • Apr 15, 2024
Khabar East:Ex-Bargarh-MP-Prabhas-Singh-Joins-BJP
भुवनेश्वर, 15 अप्रैल:

बरगढ़ के पूर्व सांसद प्रभास सिंह सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। बीजद से नाता तोड़ने के बाद सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

इससे पहले, मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रभास सिंह ने कहा कि 'आयातित' नेताओं के प्रवेश के साथ राज्य में बीजू जनता दल का सिकुड़ना शुरू हो गया है। 2019 के बाद पार्टी में लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक मूल्यों की कमी हो गई है।

 उन्होंने कहा कि एक आयातित मंडली मेरे खिलाफ काम कर रही है।  सिंह ने बीजद को बरगढ़ सीट से चुनाव जीतने की चुनौती दी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: